अक्सर खाने के साथ के दही का सेवन किया जाता है। बाजारों में आसानी दही उपलब्ध है, लेकिन स्वादिष्ट दही खाने के लिए घर पर जमाए। आइए जानते हैं कि घर पर दही जमाने के आसान क्या हैं?
दही खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। कई लोग इसका शरबत बनाकर भी पीते हैं। यह शरीर में एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है।
पुरानी या खट्टी दही का इस्तेमाल नई दही को जमाने में किया जा सकता है। इससे स्वाद भी अच्छा हो जाता है और दही जल्द जम जाती है।
अगर आपके पास पुरानी दही न हो तो इसे जमाने के लिए 3 से 4 सूखी मिर्च को डालना चाहिए। ऐसा करने से 7 से 8 घंटे में दही बन जाता है।
दही जमाने के लिए मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। दूध को उबालने से पहले उसमें मिल्क पाउडर मिला दें। इससे दही गढ़ा हो जाएगा।
दही जमाने के लिए जिलेटिन का उपयोग किया जा सकता है। दूध में एक चम्मच जिलेटिन मिलाकर उबलते दूध में डाल देना चाहिए। ऐसा करने से दही गाढ़ा और क्रीमी होता है।
दही को गाढ़ा बनाने के लिए उसे छान सकते हैं। ऐसा करके दही को गाढ़ा बनाया जा सकता है।
दही को हमेशा रात में जमाना चाहिए। ऐसा करने से दही जमाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ