करी पत्ता उबालकर पीने से मिलते हैं ये लाभ


By Amrendra Kumar Yadav06, Aug 2023 09:00 AMjagran.com

करी पत्ता

यह लगभग सभी के घर में पाया जाता है। इसका तड़का सब्जी या दाल में लगाने से स्वाद बढ़ जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं।

इससे होने वाले फायदे

किचन में इस्तेमाल के अलावा भी इसके कई लाभ हैं। इससे होने वाले लाभ के बारे में बात करेंगे। इसके पत्तों को उबालकर पानी पीने से कई लाभ मिलते हैं।

वजन घटाने में मददगार

करी पत्ता वजन घटाने में मददगार होता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है और कैलोरी कम पाई जाती है, जिससे वजन कम होता है।

ओवरईटिंग से बचाए

फाइबर की अधिक मात्रा से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है और ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

पाचन करे दुरुस्त

इसके इस्तेमाल से पाचन सही रहता है। पाचन संबंधी समस्या होने पर इसके पत्ते का पानी उबालकर पिएं, आराम मिलेगा।

इम्यूनिटी बूस्टर

यह इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।

स्किन, बालों के लिए बेहतर

यह पत्ता बालों और स्किन की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा दिल की सेहत को भी दुरूस्त रखता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com