इन आदतों को अपनाकर पाएं लंबी उम्र


By Ashish Mishra29, Sep 2023 11:40 AMjagran.com

आदतें

अक्सर लोग कई गलत आदतों को अपना लेते हैं। इन आदतों की वजह से उनकी दिनचर्या पर असर पड़ने लगता है। आइए जानते हैं कि कौन सी आदतें अपनाने से उम्र लंबी होती है?

लाइफस्टाइल

ऐसा कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए खानपान को दुरुस्त रखना चाहिए। इसके अलावा पर्यावरण का भी विशेष प्रभाव पड़ता है।

भरपूर नींद लेना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी होता है। इसके लिए 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

तनाव से दूर रहना

हर कोई तनाव से ग्रसित रहता है। इस दौरान खुद को मैनेज करके रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी उम्र में भी इजाफा होता है।

एक्टिव रहना

अगर आप खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हमेशा एक्टिव रहें। इससे आपकी उम्र पर भी असर पड़ेगा।

अल्कोहल से दूरी

आपको लंबी उम्र पाने के लिए अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अधिक मात्रा में कॅाफी और चाय पीने नहीं पीना चाहिए।

एक्सरसाइज करना

शरीर को स्वस्थ रखने में एक्सरसाइज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यायाम करने से उम्र में भी वृद्धि होती है।

खुश रहना

मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा सोशल एक्टिव भी रहना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ