कुत्ते से फैलने वाली बीमारी से कैसे बचें?


By Akshara Verma20, Aug 2025 12:00 PMjagran.com

कुत्ते से फैलने वाली बीमारी से बचें

सभी अपने घरों में कुत्तों को रखना पसंद करते है। वह उन्हें अपना दोस्त समझते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं यह कभी-कभी कई सारी बीमारियों का कारण बन जाते हैं। आइए जानते हैं कैसे कुत्तों से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सकता हैं।

कुत्ते का टीकाकरण कराएं

कुत्ते से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए आप उन्हें नियमित समय से टीकाकरण कराएं। ऐसा करने से आप कुत्तों से होने वाली रेबीज बीमारी से बच सकते हैं।

कुत्ते के मल-मूत्र को साफ रखें

क्या आप जानते हैं कुत्ते के मल-मूत्र में कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस पाए जाते हैं, मनुष्य के लिए कई बीमारियों का कारण बन सकता हैं। इसी कारण हमें कुत्ते के मल-मूत्र को सही तरीके से साफ करना चाहिए।

अच्छे से हाथ धोएं

बच्चे और बड़े-बूढ़ों को कुत्ते के साथ खेलने के बाद हाथों को अच्छे से धोना चाहिए। साथ ही, अगर आप किसी जंगली कुत्ते को छुए तब भी आप हाथ को साफ करें।

कुत्ते को साफ रखें

घरों में रखे पालतू कुत्ते को नियमित रूप से नहलाना चाहिए। साथ ही, उनके बालों को साफ रखना चाहिए। इससे घर में फैलने वाले कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस में कमी आती है।

कुत्ते के काटने से बचें

कुत्तों को खिलाते समय या उनके साथ खेलते समय हमेशा अपना ध्यान रखना चाहिए। कुत्ते के काटने से रेबीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

सावधानी बरतें

अगर आपके घर में कुत्ता है, तो आपको और आपके परिवार के सदस्यों को सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर बच्चों को कुत्ते के साथ खेलने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

कुत्ते की नियमित जांच कराएं

घर के पालतू कुत्ते की नियमित जांच कराने से कई बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। साथ ही, उनका इलाज किया जा सकता है। इससे आप और आपके परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षित रह सकते हैं।

कुत्तों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आप इन उपायों और तरीकों का इस्तेमाल करें। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:Canva