सेब काटने पर नहीं होगा काला, बस अपनाएं ये हैक्स


By Priyam Kumari18, Dec 2024 08:12 AMjagran.com

रोज खाना चाहिए वन सेब

सेब हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, बचपन से हमने सुना है कि 'An Apple a Day Keeps a Doctor Away' लेकिन आपने देखा होगा कि सेब काटने के कुछ देर बाद ही काला पड़ जाता है।

इन हैक्स से सेब नहीं होगा काला

कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? क्योंकि सेब में ऑक्सीडेशन के कारण होता है, जिससे सेब काला हो जाता है। आइए आज हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे, जिन्हें ट्राई करके सेब को काला होने से बचा सकते हैं।

एयरटाइट कंटेनर

आप सेबों को काटकर एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से सेब काले नहीं होते हैं, क्योंकि हवा के संपर्क में आते ही सेब काले पड़ने लगते हैं।

नमक का पानी

सेब को काला न पड़ने देने के लिए आप उनको नमक के पानी में डालकर रख सकते हैं। ऐसा करने से सेब काला नहीं होता है।

नींबू का रस

सेब को काला होने से बचाने के लिए नींबू का रस काफी बेहतरीन उपाय है। इसके लिए एक कटोरी पानी में नींबू का रस डालकर सेब के टुकड़ों को थोड़ी देर के लिए भिगो दें। ऐसा करने से सेब फ्रेश रहता है।

बर्फ का करें इस्तेमाल

अगर आप किसी टिफिन में सेब काटकर रख रहे हैं, तो उसमें बर्फ के छोटे टुकड़े भी रख सकते हैं, ताकि तापमान कम रहे और सेब ताजे बने रहें।

दालचीनी पाउडर

कटे हुए सेब पर दालचीनी पाउडर छिड़क दें, जिससे सेब काले नहीं होंगे। वहीं, सेब एकदम फ्रेश रहेंगे।

सिट्रस एसिड पाउडर

सेब को फ्रेश रखने के लिए आप सेब के टुकड़ों पर सिट्रस एसिड पाउडर छिड़क दें। ऐसा करने से फल का रंग और स्वाद एकदम वैसा ही बरकरार बना रहेगा।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva