बीच पार्टी में दिखना है अट्रैक्टिव, तो इन सेलेब्स से लें बिकिनी इंस्पिरेशन


By Priyam Kumari17, Dec 2024 05:24 PMjagran.com

पहनें स्टाइलिश बिकिनी

अगर आप बीच पार्टी में शामिल हो रही हैं और उस दौरान स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो आज हम आपके लिए बॉलीवुड सेलेब्स के कुछ बिकिनी ड्रेस लेकर आए हैं, जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी सेसी लग सकती हैं।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने ग्रीन कलर की फ्लावर प्रिंटेड बिकिनी पहनी है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। आप भी उनके इस लुक को कॉपी करके पार्टी में आग लगा सकती हैं।

अवनीत कौर

बीच पार्टी में डिफरेंट स्टाइल की बिकिनी पहनना चाहती हैं, तो अवनीत कौर के इस बिकिनी लुक से आइडिया ले सकती हैं।

सोनल चौहान

सोनल चौहान अक्सर सेसी लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। उनका यह ब्लैक कलर का बिकिनी लुक काफी हॉट लग रहा है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट भी कैरी किया है।

कैटरीना कैफ

ब्लू कलर के इस बिकिनी लुक में कैटरीना कैफ काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस तरह की बिकिनी बीच पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट होती हैं।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई अपने हॉट लुक्स से अक्सर फैंस को घायल करती रहती हैं। रश्मि का ये सेसी बिकनी लुक काफी कमाल का है। आप भी बीच पार्टी के लिए इस तरह की बिकिनी से आइडिया जरूर लें।

रुबीना दिलैक

इस फोटो में रुबीना दिलैक ने पिंक कलर की बिकिनी स्टाइल किया है, जिसमें बेहद हॉट लग रही हैं। इस तरह की बिकिनी पहनकर आप भी पानी में आग लगा सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Jagran