बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही फैशन सेंस को लेकर भी अक्सर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन आलिया हर आउटफिट में बेहद कमाल लगती हैं। उनके पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे स्लिम गर्ल्स इंस्पिरेशन लेकर महफिल की जान बन सकती हैं।
एक्ट्रेस व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट करने के लिए हैव झुमका पेयर किया है। आप भी उनके इस लुक से आइडिया लेकर क्लासी लग सकती हैं।
आप साड़ी में रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह पिंक कलर की बनारसी साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी काफी क्लासी और रॉयल लुक देती हैं।
ज्यादातर लड़कियों को ब्लैक पहनने का काफी शौक होता है। अगर आप भी किसी पार्टी में जाने के लिए ब्लैक साड़ी सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस का यह ब्लैक वेलवेट साड़ी लुक एकदम परफेक्ट है।
आलिया ने कलरफुल शेड की साड़ी स्टाइल की है, जिसमें वह ग्लैमरस लग रही हैं। आप भी इस तरह की साड़ी कैरी करके कंफर्ट भरा लुक पा सकती हैं।
आप भी ऑफिशियल लुक के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करना न भूलें। उन्होंने अजरख प्रिंट साड़ी किया है, जो उनको काफी स्टाइलिश और क्लासी लुक दे रहा है।
आलिया पिंक कलर के प्लेन फैब्रिक की साड़ी में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इस तरह की साड़ी सिंपल और सोबर दिखने में मदद करती हैं।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@aliaabhatt)