सर्दियों में हमें अपनी त्वचा का अधिक ख्याल रहना पड़ता है। ठंडी हवा हमारे चेहरे को रूखा और बेजान बनती है। वहीं, स्किन के फटने का भी डर रहता है। आपके किचन में मौजूद एक ऐसी चीज भी इन समस्याओं से निजात दिला सकती है।
सर्दियों में चेहरे का नेचुरल ग्लो गायब हो जाता है। ऐसे में किचन में मौजूद बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेसन का उबटन एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है। इसके इस्तेमाल से त्वचा चमकदार और मुलायम बनी रहती है। आइए जानते हैं चेहरे पर बेसन का उबटन लगाने के क्या फायदे होते हैं।
आजकल सभी लोग पिंपल्स से परेशान रहते हैं। ऐसे में बेसन का उबटन एक कारगर उपाय हो सकता है। चेहरे पर बेसन का उबटन लगाने से पिंपल्स और दाग-धब्बों जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
अधिकतर लोग चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर जाते हैं। वहां जाकर फेशियल और ब्लीच कराते हैं, लेकिन इनका ग्लो केवल कुछ दिनों तक ही रहता है। अगर आप रोजाना घर पर बेसन लगाएंगे, तो ये आपकी त्वचा को शाइनी और त्वचा बेदाग बनने में मदद करता है।
अगर आपकी भी सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, तो बेसन का उबटन जरूर लगाएं। ये आपकी त्वचा को नेचुरली मॉइस्चराइज करता है। बेसन के साथ आप मलाई, दूध व दही मिलाकर लगा सकते हैं।
बेसन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। आप बेसन के उबटन का उपयोग रोजाना कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा मुलायम बनती है।
बेसन का उबटन बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन के साथ दूध या दही और थोड़ी-सी हल्दी मिला लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से धो लें।
इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva