यह दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि शनि देव को कैसे प्रसन्न करें?
जीवन आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें। इससे रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
कुडंली में शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न होने लगते हैं।
कुंडली में शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान दीपक जलाकर पेड़ की परिक्रमा करें।
कुंडली में शनि के कमजोर होने पर 19 शनिवार का व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से शनि की स्थिति मजबूत होने लगती है कार्यों में तरक्की होती है।
कुडंली में शनि ग्रह बुरे प्रभाव का सामना कर रहे हैं, तो ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: मंत्र का जाप करें। इससे शनि देव प्रसन्न होने लगते हैं।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी और भगवान शिव की पूजा करें। इसके साथ ही, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी शुभ होता है।
शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को काला तिल, वस्त्र और जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
कुंडली में ग्रह को मजबूत करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ