तुलसी में सिंदूर लगाने के 5 फायदे


By Ashish Mishra02, May 2025 03:38 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस पौधे पर सिंदूर लगाने से क्या फायदे होते हैं?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।

तुलसी के पौधे पर सिंदूर लगाना

इस पौधे पर सिंदूर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे साधक के जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

तुलसी के पौधे पर सिंदूर लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, पैसों का आवागमन भी बना रहता है।

सौभाग्य में वृद्धि

रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ, इस पौधे पर सिंदूर लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मंगल ग्रह होंगे मजबूत

तुलसी के पौधे में सिंदूर लगाने से मंगल ग्रह मजबूत होने लगते हैं। इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ने लगता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

मां लक्ष्मी की कृपा

तुलसी की पूजा करने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, व्यापार में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है।

मनोकामना होगी पूरी

तुलसी के पौधे में सिंदूर लगाने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ