सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। इस साल नाग पंचमी 9 अगस्त को मनाई जाएगी।
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष दूर होता है।
इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।
शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय हमेशा तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए। तांबे का लोटा बहुत शुभ माना जाता है।
इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आर्थिक लाभ मिलते हैं।
भगवान शिव को धतूरा भी बहुत प्रिय होता है। इसलिए पूजा करते समय धतूरा भी अर्पित करें। यह उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है।
नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय कच्चा दूध अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
भगवान शिव की पूजा में शहद का विशेष महत्व है। शिव जी को शहद अर्पित करने से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
शिव जी को ये चीजें अर्पित करते समय ऊं नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com