होली पर खरीदें ये 5 चीजें, होगी मां लक्ष्मी की कृपा


By Mahak Singh02, Mar 2023 05:08 PMjagran.com

होली

होली का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है, इस दिन होलिका दहन के साथ रंगों की होली खेली जाती है।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली का दिन बेहद खास होता है, इस दिन कुछ उपाय करके व्यक्ति सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है।

होली पर खरीदें ये चीजें

आइए जानते हैं कि होली के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

चांदी का सिक्का

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन चांदी का एक सिक्का खरीदकर पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होगी।

चांदी की बिछिया

होली के दिन चांदी की बिछिया खरीदें और फिर उसे दूध से धोकर किसी सुहागिन स्त्री को भेंट कर दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

चांदी की अंगूठी

होली के दिन चांदी की अंगूठी खरीदकर उसकी विधिवत पूजा करके धारण करें। ऐसा करने से आपको जीवन में तरक्की मिलेगी।

पिरामिड

होली के दिन आप पिरामिड खरीद सकते हैं, इसे घर या ऑफिस में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

बांस का पौधा

आप होली के दिन बांस का पौधा घर में ला सकते हैं, इसे घर में रखने से धन की प्राप्ति होती है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ