होली का त्योहार आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन के समय अग्नि में कुछ चीजें अर्पित करने से सुख-समृद्धि आती है।
आइए जानते हैं होलिका दहन के समय किन चीजों को अग्नि में चढ़ाना शुभ माना जाता है।
होलिका दहन के समय चावल या जौ के कुछ दाने अग्नि में डाल दें, इससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
होलिका दहन के समय अग्नि में बताशा जरूर अर्पित करें, इससे कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
होलिका दहन की अग्नि में गेहूं की बाली जरूर चढ़ाएं, इससे व्यापार में लाभ होगा।
होलिका दहन में लोग गन्ना भी अर्पित करते हैं, इससे जीवन में तरक्की मिलती है।
गोबर के कंडे की विधिवत पूजन करने के बाद उसे होलिका दहन की अग्नि में डाल दें, ऐसा करने से आय के नए स्रोत खुलेंगे।