इन तरीकों से पा सकते हैं स्मोकिंग से निजात


By Amrendra Kumar Yadav21, Jul 2023 02:26 PMjagran.com

सिगरेट

स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इससे कई गंभीर बीमारियां भी होती हैं। सिगरेट की लत से परेशान हैं और चाहकर भी इसे छोड़ नहीं पा रहे हैं, तो ये उपाय आजमाएं।

नींबू-पानी

सुबह-सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से सिगरेट की लत से छुटकारा पा सकते हैं, क्योंकि नींबू धूम्रपान करने वाले लोगों के टिशूज को क्षारीय कर देता है।

मुलेठी

मुलेठी स्वाद में हल्की मीठी होती है। यह स्मोकिंग की इच्छा को रोकने में मदद कर सकती है। आप मुंह में मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा रखकर चबाएं।

सौंफ

सौंफ भी सिगरेट छोड़ने का बढ़िया विकल्प है। सिगरेट पीने की इच्छा जब भी हो थोड़ी सी सौंफ खा लें।

मूली

मूली का सेवन स्मोकिंग की लत से छुटकारा दिला सकता है। मूली के रस का शहद के साथ सेवन करें।

अदरक-आंवला

सिगरेट छोड़ने में मददगार हो सकता है अदरक और आंवले का पाउडर। इसका सेवन सिगरेट पीने की इच्छा खत्म को कम करेगा।

योगासन

इन सभी चीजों के अलावा योग के विभिन्न आसन सिगरेट की लत छोड़ने में मदद कर सकते हैं। रोजाना सर्वागासन, सेतु बंधासन, भुजंगासन और शिशुआसन जैसे योगासन करें।

देरी करें

जब भी सिगरेट पीने की इच्छा हो, तो कुछ देर के लिए मन को शांत करने का प्रयास करें। सार्वजनिक जगहों पर जाकर बैठें, इससे पीने की इच्छा नियंत्रित की जा सकेगी।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें jagran.com