लीची गर्मियों का फल है और इसे खूब पसंद किया जाता है। गर्मियों में यह पानी की कमी को दूर करता है। इसके अनेक फायदे हैं।
लीची में अनेक पौष्टिक गुण होते हैं, इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन-सी व विटामिन-बी6 पाए जाते हैं।
लीची में विटामिन-सी, बीटा कैरोटीन होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। लीची से पाचन क्रिया सही रहती है।
लीची में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण, इसे खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लीची का सेवन करें।
इसमें बीटा कैरोटीन और ओलीगोनोल होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
इसका सेवन सीमित मात्रा में करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह कब्ज से भी राहत दिलाती है।
अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए लीची का सेवन मददगार हो सकता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए पढ़ते रहें jagran.com