साफ-सफाई के बावजूद भी घर के किसी न किसी कोने में कॉकरोच नजर आ ही जाता है।
लोग कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त चीजों का उपयोग करते हैं, इसके इस्तेमाल से भाग तो जाते हैं लेकिन, ये सेहत को प्रभावित करता है।
आप घरेलू उपायों को अपनाकर कॉकरोच के आंतक से छुटकारा पा सकते हैं।
तेजपत्ते को छोटे-छोटे टुकड़े करके इसे घर के अलग-अलग कोनों में रख दें। इसकी सुगंध से कॉकरोच भाग सकते हैं।
आप लौंग का इस्तेमाल कर कॉकरोच को घर से भगा सकते हैं। इसके लिए आप घर के हर कोने में लौंग रखें।
कॉकरोच भगाने के लिए आप केरोसीन का उपयोग कर सकते हैं। एक स्प्रे बोतल में केरोसिन भर लें, अब इससे घर के कोने में छिड़काव करें।
एक बाउल में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाएं। अब इस मिश्रण को कॉकरोच वाले एरिया में रखें।
कॉकरोच भगाने के लिए पानी में सफेद सिरका को घोल लें। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डाल लें, अब इसे घर के हर कोने में छिड़के।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com