कब्ज से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Amrendra Kumar Yadav16, Jun 2023 03:26 PMjagran.com

कब्ज की समस्या

अनियमित दिनचर्या और असंतुलित आहार कब्ज की समस्या का मुख्य कारण है। लंबे समय तक कब्ज रहने से कई बीमारियां होने लगती हैं।

स्वास्थ्य पर प्रभाव

कब्ज की समस्या से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। इससे सिरदर्द, भूख न लगना, गैस आदि समस्याएं होती हैं।

घरेलू उपाय

कब्ज की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं।

अदरक की चाय

पिएं अदरक की चाय कब्ज में अदरक की चाय फायदेमंद होती है। रात को सोते समय एक कप अदरक की चाय में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पिएं।

अरंडी का तेल और दूध

रात को सोते समय एक गिलास दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करें। इससे पेट साफ रहेगा और कब्ज से राहत मिलेगी।

फायदेमंद है दूध और घी

रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर रोजाना पिएं। इससे कब्ज की समस्या दूर होगी।

पिएं अंजीर पानी

रात में एक गिलास पानी में अंजीर भिगो दें। अगली सुबह इस पानी का सेवन करें। कब्ज से राहत मिलेगी।

राहत

इन घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं। कब्ज की समस्या में ये कारगर उपाय हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य जानकारियों को जानने के लिए पढ़ते रहें jagran.com