शरीर को स्वस्थ रखने में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में मददगार है।
पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न मिलने से बाल झड़ने की समस्या, स्किन प्रॉब्लम, कमजोर मांसपेशियां आदि समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिले तो ऐसे में आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
हर किचन में आपको कई तरह की दालें मिल जाएंगी। ये प्रोटीन से भरपूर होती हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप नियमित रूप से दाल खा सकते हैं।
सोया में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही यह कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है।
राजामा में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह आयरन, पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है।
शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का रिच सोर्स हो सकता है। आप प्रोटीन के लिए नियमित रूप से पनीर का सेवन कर सकते हैं।
वेजिटेरियन लोगों के लिए पीनट बटर प्रोटीन का अच्छा स्रोत साबित हो सकता है। चाहें तो आप इसे ब्रेड के साथ खा सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com