इन दिनों बदलती लाइफ स्टाइल और गलत खानपान के चलते शरीर के साथ-साथ हमारी त्वचा भी कई समस्याओं से जूझ रही है।
इसके अलावा धूल, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से भी लगातार चेहरे का निखार कम होता जा रहा है।
ऐसे में अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए लोग कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, जिनके कई सारे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
ऐसे में अगर आप भी चेहरों पर होने वाले इन दाग-धब्बों की समस्या से लगातार परेशान रहते हैं, तो ये उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।
अगर आप चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ ही रंगत में निखार पाना चाहते हैं, तो उसके लिए गुलाब जल में नारियल का दूध मिलाकर लगा सकते हैं।
इस मिश्रण को तैयार करने के लिए दो चम्मच गुलाब जल में दो चम्मच नारियल का दूध मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं।
दाग-धब्बे और मुहांसों को दूर करने के लिए चंदन पाउडर और गुलाब जल का पेस्ट गुणकारी साबित होगा। इसके लिए एक चम्मच चंदन पाउडर में दो चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। यह पेस्ट चेहरे की फोड़े- फुंसियों और खुजली से राहत दिलाएगा।
इस मिश्रण को बनाने के लिए गुलाब जल और एलोवेरा को मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए सूखने दें। बाद में ताजे पानी से चेहरा साफ कर लें।