आयुर्वेद में अश्वगंधा को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।
अश्वगंधा एक पौधा है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल समेत कई अन्य गुण पाए जाते हैं।
हालांकि, एक तरफ जहां अश्वगंधा के फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं। ऐसे में आइए इसके नुकसान के बारे में जानते हैं।
गर्भवती महिलाओं को अश्वगंधा के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसे खाने से गर्भपात का खतरा हो सकता है।
लो रक्तचाप के मरीजों को अश्वगंधा के सेवन से बचना चाहिए। इसके सेवन से रक्तचाप कम होने का खतरा रहता है। डॉक्टर सलाह के बाद ही अश्वगंधा का सेवन करें।
अगर आप कब्ज समेत पेट संबंधी किसी विकार से परेशान हैं, तो अश्वगंधा का सेवन बिल्कुल न करें। इससे आपको उल्टी, डायरिया और पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
बुखार होने पर अश्वगंधा के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसे पचाना करना शरीर के लिए मुश्किल हो सकता है, जो शरीर के दूसरे अंगों पर भी प्रभाव डाल सकता है।
अश्वगंधा का जरूरत से ज्यादा सेवन गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इससे पेट खराब, दस्त या उल्टियां जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com