हफ्ते में एक बार करें यह काम, बाल बनेंगे सिल्की


By Akanksha Jain28, May 2024 05:06 PMjagran.com

सिल्की बाल की ख्वाहिश

सिल्की बालों की ख्वाहिश हर लड़की की होती है। कहा जाता है कि लड़की की सुंदरता उसके बालों से होती है, इसलिए बालों की देखभाल करना बहुत जरूरी है।

हफ्ते में एक दिन करें यह काम

अगर आप भी अपने बालों की सिल्की और घने बनाना चाहती हैं लेकिन आपके पास समय की कमी है तो आप हफ्ते में एक दिन यह काम जरूर करें।

हेयर केयर रूटीन

 हेयर केयर रूटीन का ध्यान रखने से आपके बालों में जान आती है। आज हम आपको कुछ स्टेप्स बताएंगे जिससे आप अपने बालों की रौनक को वापस ला सकती है। 

बालों की करें चंपी

जिस दिन आपको बाल धोना हो उसके एक दिन पहले रात में आप बालों की चंपी कर लें, या फिर आप 1 घंटे पहले चंपी करें।

बालों में लगाएं मास्क

बालों की रौनक बढ़ाने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। हेयर मास्क आपके बालों को प्रोटीन देता है। आप होम मेड मास्क या फिर हेयर मास्क प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल

हेयर मास्क के बाद शैम्पू करें और ध्यान रखें कभी भी गर्म पानी से शैंपू न करें। शैम्पू करने के बाद आप बालों में कंडीशनर लगाए।

धोने के बाद लगाएं सीरम

कंडीशनर को धोएं और फिर बालों को थोड़ा सुखाकर बालों में सीरम लगाएं। सीरम से शाइन आती है और बाल उलझते नहीं हैं।

बालों की देखभाल

दौड़ भाग भरी जिंदगी में किसी को भी समय नहीं मिलता है, लेकिन अगर आप इस रूटीन को हफ्ते में एक बार भी करें तो आपके बाल सिल्की हो जाएंगे।

इसी तरह की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ