अक्सर लोग अपने चेहरे को चमकदार और आकर्षित बनाने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे को आकर्षित बनाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?
कई ऐसी चीजें होती हैं जिसे चेहरे पर लगाने से चमक आ जाती है। जिससे चेहरा आकर्षक दिखने लगता है।
टमाटर में ब्लीचिंग गुण होता है। इसे दो हिस्सों में काटकर चेहरे पर रगड़ने से निखार आता है। इससे चेहरे पर चमक आ जाती है।
दही में एक चम्मच हल्दी मिलाकर फेल पैक बना लें इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक रहने दें। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर लाइट आ जाती है।
चेहरे के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। इसके जेल को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रहने ग्लो आ जाता है।
चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए गुलाब जल काफी मददगार हो सकता है। इसे कॅाटन बॅाल पर लेकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरा आकर्षक होने लगता है।
खीरे के स्लाइड को चेहरे पर रखने से सूजन कम होती है। इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।
बेसन को फेसपैक के रूप में कर सकते हैं। इसमें दूध और दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे खत्म हो जाते हैं और चेहरा आकर्षक दिखने लगता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ