चॉकलेट मिल्क शेक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पीना काफी पसंद होता हैं। लेकिन क्या आप जानते है? चॉकलेट मिल्क शेक बनाना बहुत ही आसान होता है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। आइए जानते हैं चॉकलेट मिल्क शेक बनाने का तरीका।
चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए 1 कप दूध, 2 बड़े चम्मच चॉकलेट सिरप, 2-4 स्कूप वैनिला आइसक्रीम, चॉकलेट चिप्स, 1 चम्मच कोको पाउडर, 2-3 बड़े चम्मच चीनी और सजावट के लिए थोड़ी सी कटी हुई चॉकलेट लिजीए।
आप घर पर टेस्टी चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए हमारी बताइ गइ इन सामग्री का इस्तेमाल करें।
चॉकलेट मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप दूध को छोटे पैन में हल्का सा गर्म कर लें। साथ ही, ध्यान रखें कि दूध को उबालना नहीं है, सिर्फ गर्म करना है।
गर्म करने के बाद अब दूध में 2 बड़े चम्मच चॉकलेट सिरप डालें और अच्छे से मिलाएं। ऐसा करने से दूध में चॉकलेट फ्लेवर मिल जाएगा और यह पीने में भी टेस्टी लगेगा।
गर्म दूध में पाउडर मिलाने के बाद आप अपने स्वाद के अनुसार 1-2 चम्मच चीनी डाल सकते हैं। चीनी डालने से मिल्कशेक का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। चीनी के बाद शेक को अच्छे से आपस में मिलाएं।
चीनी के बाद आप शेक में 2 स्कूप वैनिला आइसक्रीम डालें। आइसक्रीम डालने से मिल्कशेक में क्रीमी टेक्सचर और मिठास आ जाएगी। आइसक्रीम को दूध के साथ अच्छे से ब्लेंड करें।
आइसक्रीम और चीनी के बाद आप शेक को अच्छे से एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। साथ ही, आपको मिल्कशेक हल्का और क्रीमी बनाना है, इसलिए अच्छे से मिक्स करें।
खाने से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:FreePik