गालों पर लाली पाने के लिए इन चीजों से बनाएं ब्लश


By Akshara Verma08, May 2025 12:15 PMjagran.com

घर पर कैसे बनाएं नेचुरल ब्लश?

गालों को ब्लश से गुलाबी करना हर लड़की की पहली पसंद होती है। लेकिन, बाजारों में आने वाले अलग-अलग तरह के ब्लश खरीदने में बहुत महंगे होते है। स्टोरी से जानिए कि घर की किन चीजों से नेचुरल ब्लश बनाया जा सकता है।

गुलाब की पंखुड़ियों का ब्लश

अगर आप बिना कैमिकल वाले नेचुरल ब्लश का इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो यह गुलाब की पंखुड़ियों से बनने वाला ब्लश आपके लिए बेस्ट है। आप इसे घर पर आराम से बना सकती हैं।

कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए आप कुछ ताजी गुलाब की पंखुड़ियों को धूप लगाकर अच्छे से सुखा लें। उसके बाद इन्हें बारीक पीसकर इसका पाउडर बना लें। फिर, इसमें थोड़ा सा अरारोट पाउडर मिलकर कुछ देर के लिए रख दें।

बेरी का ब्लश

आप बेरी ब्लश बनाने के लिए रसभरी या स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को फ्रेश लुक देगा। साथ ही, गालों को अच्छी सी गुलाबी देगा।

कैसे बनाएं?

बेरी ब्लश बनाने के लिए आप सबसे पहले रसभरी या स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें। इन्हें मैश करने के बाद आप इसके पेस्ट को हल्के हाथों से सीधे गालों पर लगाएं।

चुकंदर का ब्लश

नेचुरल ब्लश बनाने के लिए चुकंदर एक बेस्ट ऑप्शन होता है। यह चेहरे पर लाली के साथ-साथ ग्लो भी देता है।

कैसे बनाएं?

चुकंदर के ब्लश को बनाने के लिए आप चुकंदर को पीसकर इसका पाउडर बनाएं। फिर, इसके पाउडर में कोको पाउडर और अरारोट पाउडर को मिलकर चेहरे पर लगाएं।

शिमरी ब्लश के लिए गुड़हल

क्या आप जानती हैं घर में नेचुरल शिमरी ब्लश भी बनाया जा सकता है। यह आपको लाइट मेकअप टच भी देता है। साथ ही, यह गालों को नुकसान भी नहीं पहुंचता।

कैसे बनाएं?

शिमरी ब्लश को घर पर बनाने के लिए आप 2 चम्मच गुड़हल पाउडर में अरारोट पाउडर और पिसी हुई दालचीनी डालें। फिर, इसे चमकदार बनाने के लिए आप लैवेंडर ऑयल और लोबान एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका नेचुरल शिमरी ब्लश तैयार है।

बाजारों के महंगे और केमिकल से भरपूर ब्लश की जगह आप हमारे बताए गए इन तरीकों को अपना सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik