मेहंदी को काला करने के लिए उसमें क्या डालें?


By Akanksha Jain17, Oct 2024 09:00 AMjagran.com

सुहागन का श्रृंगार है मेहंदी

कोई व्रत हो या फिर कोई त्यौहार महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती हैं। अभी करवा चौथ से लेकर दिवाली कई त्योहार आने वाले हैं।

मेहंदी का रंग होगा गाढ़ा

अगर आप भी मेहंदी लगाने की शौकीन हैं और चाहती हैं कि आपके हाथों पर मेहंदी का काला रंग रचे तो आप घर पर ही इन नुस्खों को आजमा सकते हैं।

लगाएं सरसों का तेल

मेहंदी के सूखने के बाद आप कॉटन की मदद से इसपर सरसों का तेल लगा सकती हैं। या फिर अगर आप घर पर ही मेहंदी बनाते हैं तो उसमें चाय पत्ती डालना न भूलें।

विक्स या बाम का इस्तेमाल

मेहंदी पर विक्स या फिर बाम लगाने से गर्माहट होती है जिससे मेहंदी का रंग गाढ़ा रचता है। आप मेहंदी के सूखने के बाद इसे लगाएं।

लौंग का धुंआ

या फिर आप तवे को गैस पर रखें और उनके ऊपर 4-5 लौंग रखें। इसके धुएं से मेहंगी का सेक करना है।

हाथों पर लगाएं चूना

मेहंदी के सीखने के बाद बिना पानी लगाएं अगर आप हाथों पर चूना लगाती हैं तो इससे भी मेहंदी का रंग डार्क होता है। 

पानी, शक्कर और नींबू का इस्तेमाल

जब मेहंदी सूख जाए तो आप पानी, शक्कर और नींबू को मिलाकर कॉटन की मदद से इसपर लगाएं। इससे भी रंग खिलकर रचता है।

नीलगिरी का तेल

इन सब के अलावा भी आप नीलगिरी के तेल को मेहंदी पर लगा सकती हैं। इससे भी आपकी मेहंदी का रंग और गाढ़ा हो जाएगा।

इसी तरह की खबरों के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ । Image Source: Canva