गर्मियों में लोग आम को अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। इसमें आम की लौंजी भी शामिल है। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। सेहत के मामले में इसका कोई जवाब नहीं।
आज हम आपको गर्मियों में आम की लौंजी बनाने का तरीका बताएंगे। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर इसकी लंबी-लंबी फांक काट लें और इसमें से गुठली निकाल लें।
लंबी-लंबी फांक काटने के बाद तेल को आंच पर चढ़ाए। जब तेल गरम हो जाए, तो इसमें जीरा, राई, मेथी दाना, सौंफ और हींग डालें।
इन सभी चीजों को अच्छे से पकने दें और जब पक जाए, तो इसमें आम की फाक डाल दें। अब इन्हें अच्छे से पकाएं।
जब ये चीजें अच्छे से पक जाए, तो इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। फिर अच्छे से चलाएं।
आम की लौंजी के स्वाद के लिए आप इसमें गुड़ या चीनी डाल सकते हैं। इस तरह से आपकी आम की लौंजी तैयार हो जाएगी।
आप आम की लौंजी को सुबह, दोपहर और शाम में खा सकते हैं। आपको खाते ही स्वाद आ जाएगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com