गर्मियों में बच्चों को पिलाएं Mango Coconut Smoothie


By Akshara Verma16, Apr 2025 02:30 PMjagran.com

मैंगो कोकोनट स्मूदी बनाने की रेसिपी

गर्मियों में सभी को आम खाना काफी पसंद होता है। आप गर्मियों में बच्चों को रिफ्रेशिंग ड्रिंक पिलाने के लिए Mango Coconut Smoothie बना सकते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसको बनाने के लिए की रेसिपी।

मैंगो कोकोनट स्मूदी बनाने की सामग्री

मैंगो स्मूदी बनाने के लिए आप 1 कप पके हुए मीठे आम, 1 कप नारियल दूध, आधा कप ठंडा दही, 1-2 चम्मच शहद, 5 से 6 बर्फ के टुकड़े, थोड़ा सा इलायची पाउडर और थोड़ा सा नारियल का पाउडर लीजिए।

स्टेप 1

मैंगो कोकोनट स्मूदी बनाने के लिए आप सबसे पहले आम को धोकर छील लें। छिलने के बाद आप आम को छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 2

आम को छीलने के बाद आप एक मिक्सर लीजिए और उसमें कटे हुए आम, नारियल दूध, दही और शहद को डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

मिक्सर में सभी चीजों का गाढ़ा पेस्ट बनाने के बाद आप इसमें बर्फ के टुकड़ों को डालें। साथ ही, इलायची पाउडर भी अच्छे से डालकर इसे मिलाएं।

स्टेप 4

सभी चीजों को मिलाने के बाद आप इस क्रीमी पेस्ट को एक अच्छी सी स्मूदी में बनाए।

स्टेप 5

तैयार स्मूदी को एक ग्लास में डालें और उसे सुंदर बनाने के लिए ऊपर से नारियल की कतरन या पुदीने की पत्तियों से अच्छे से सजाएं।

स्टेप 6

आप की यह मैंगो कोकोनट स्मूदी अब तैयार है। अब आप बच्चों को ठंडी-ठंडी स्मूदी ग्लास में डालकर दे सकते हैं।

गर्मियों में आप इस स्मूदी को बनाकर बच्चों को जरूर पिलाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik