भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 2 काम


By Farhan Khan03, Mar 2024 08:00 PMjagran.com

भगवान शिव को समर्पित

सनातन धर्म में सप्ताह के सात दिनों का महत्व बताया गया है। सोमवार भी एक विशेष दिन है जो भगवान शिव को समर्पित है।

विशेष पूजा अर्चना करना

इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विशेष पूजा अर्चना करते हैं। पुराणों के अनुसार भगवान शिव को सरल सौम्य और भोला बताया गया है।

प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

भगवान शिव एक लोटा जल से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में आइए भगवान शिव को प्रसन्न करने के 2 खास उपायों के बारे में जानते हैं।

भगवान शिव को स्नान कराएं

सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पहले स्वंय स्नान करें फिर भगवान शिव को स्नान कराएं। एक आसन पर बैठकर सच्चे मन से शिव का ध्यान करें।

शिव जी की बरसेगी कृपा

प्रत्येक सोमवार शिव आराधना करने से शिव आपसे प्रसन्न होंगे। यह उपाय अगर आप रोज करते हैं तो इससे शिव जी की कृपा आप पर बरसती रहेगी।

शिव जी को गंगाजल अर्पित करें

भगवान शिव का चंदन प्रिय होता है। स्नान के बाद उन्हें चंदन लगाएं और अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल अर्पित करें।

भोलेनाथ का अभिषेक करना

इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे।

धतूरा और बिल्व पत्र अर्पित करें

भगवान बहुत सरल, सौम्य हैं जो एक धतूरा और बिल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें भाग लगाने के लिए किसी विशेष मिठाई की आवश्यकता नहीं होती।

अगर आप सच में शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये उपाय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com