झाड़ू जैसे बालों को सिल्की कैसे बनाएं?


By Ashish Mishra22, Feb 2025 02:04 PMjagran.com

रूखे और बेजान बाल

अक्सर लोग रूखे और बेजान बालों से परेशान रहते हैं। आइए जानते हैं कि बालों को झाड़ू जैसे सिल्की कैसे बनाएं?

बालों के हेल्दी रखना

अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो बालों की अच्छे से देखरेख करें। ऐसा करने से बाल हेल्दी रहते हैं और चमक बनी रहती है।

बालों को सिल्की कैसे बनाएं?

अगर आप बालों को झाड़ू जैसे सिल्की बनाना चाहते हैं, तो कई चीजों को लगाना शुरू कर दें। इससे बालों को मजबूती मिलती है।

करी पत्ते का तेल लगाएं

करी पत्ते में पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड, विटामिन-ई, सी और ए जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे लगाने से स्कैल्प की परेशानियों दूर होने लगती हैं।

केले का हेयर मास्क का उपयोग

केले में भरपूर एंटी-बैक्टीरियल गुण समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बालों को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इसे 2 चम्मच जैतून के तेल में मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है।

नारियल तेल लगाएं

नारियल का तेल बालों के लिए नेचुरल मॉइस्चोराइजर का काम करता है। यह बालों को पर्याप्त पोषण प्रदान करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।

विटामिन ई का इस्तेमाल करें

कैप्सूल को तोड़कर नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करें। इसे लगाने से तेजी से बाल बढ़ने लगते हैं और चमक आने लगती है।

बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो बालों पर इन चीजों को लगाएं। इससे हेयर फॉल की छुटकारा मिलता है और समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।

पढ़ते रहें

बालों के हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ