आजकल सफेद बालों की समस्या धीरे-धीरे तेजी से बढ़ रही हैं। यह सिर्फ उम्र के बढ़ने से ही नहीं बल्कि तनाव लेने की वजह भी हो जाते है। अगर आप सफेद बालों को बार-बार काला करने के लिए आप मेहंदी और कलर को लगा-लगा कर थक गई हैं, तो चिंता न करें। आज हम आपके लिए नेचुरल उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
प्याज बालों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। आप प्याज को पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को आधे घंटे बालों में लगा कर अच्छे से मालिश करें। ऐसा करने से आपके बाल तेजी से काले होंगे। साथ ही, तेजी से लंबे भी होने लगेंगे।
बालों को काला करने के लिए आप नारियल तेल में कड़ी पत्ते को डालकर अच्छे से उबालें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे बालों में लगाकर मालिश करें। यह बालों को शाइनी बनाने में भी मदद करता है।
अगर आप 50 साल की उम्र में भी काले बाल चाहती हैं, तो आंवला और मेथी पाउडर के इस पेस्ट को जरूर ट्राई करें। दोनों चीजों को आपस में मिलाकर करीब 30 मिनट के लिए बालों में छोड़ दे। फिर, बालों को साफ पानी से धो लें। यह असरदार उपायों में से एक है।
गुड़हल के फूल में कलर होता हैं, जो बालों को नेचुरल काला करने में मदद करता है। आप पाउडर को पानी के साथ मिलकर बालों में अच्छे से लगा सकते हैं। यह ब्लीचिंग और हेयर कलर्स से काफी अच्छा होता है।
अगर आप बालों को घर बैठे नेचुरल तरीके से काला करना चाहती हैं, तो एक बार इस उपाय को जरूर आजमाएं। ब्लैक टी के पानी में इस हिबिस्कस के फूल को डालकर अच्छे से उबालें। फिर 30 मिनट तक बालों में लगाकर छोड़ दें और ठंडे पानी से साफ कर लें।
बालों को काला करने के लिए आप कलौंजी के पाउडर को मेहंदी में मिलाकर पेस्ट बनाए। इसे महीने में करीब 3-4 बार लगाएं। धीरे-धीरे आपके बालों का कलर काला होना शुरू हो जाएगा।
बालों को नेचुरली तरीके से काला करने के लिए आप हमारे बताए गए इन उपायों को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik