गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा खाना काफी लाभदायक होता है। यह एक प्रकार का गोंद होता है, जिसमें कई सारे औषधि गुण पाए जाते हैं।
गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देता है। साथ ही, ऊर्जा भी प्रदान करता है। क्या आप जानते हैं लोग इसे वजन कम करने के लिए खाना पसंद करते हैं, जी हां। जानिए कैसे यह वजन को कम करने में सहायक होता है।
वजन कम करने के लिए गोंद कतीरा को पानी के साथ पिएं। आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच गोंद कतीरा के क्रिस्टल डालकर इन्हें रातभर के लिए रख दें। फिर, सुबह उठने के बाद इस पानी को पिएं।
गोंद कतीरे की शिकंजी वजन में कमी लाने के लिए काफी लाभदायक होती है। आप इसे बनाने के लिए गोंद कतीरा को पानी में भिगो दें और फिर इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक और मीठा डालकर पी लें। साथ ही, टेस्ट के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू डालकर अच्छे से मिला दें।
गोंद कतीरा को गर्म दूध में डालकर पीने से इसके सभी लाभ मिलते हैं। साथ ही, इस दुध को मीठा बनाने के लिए आप चीनी या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए आप एक गिलास पानी में 1 चम्मच गोंद कतीरा के क्रिस्टल डालें। इसमें कुछ पुदीने के पत्ते पीसकर और 1-2 चम्मच नींबू का रस निचोड़ दें। यह पानी आपके लिए काफी असरदार साबित होगा।
आप वजन कम करने के लिए चिया सीड्स को गोंद कतीरा के साथ मिलाकर ड्रिंक बनाएं। फिर इस ड्रिंक को आप सुबह उठकर पीएं। यह आपके शरीर को ठंडक और हाइड्रेट करेगा।
गोंद कतीरे को दूध में भिगोकर उसकी स्मूदी बनाएं। यह शरीर को लाभ देने के साथ आपके वजन में भी कमी करेगा।
वजन कम करने के लिए आप इन तरीको से गोंद कतीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik