दिमाग को तेज और नजरों को चील जैसा बनाने के लिए कई माइंड गेम खेलने की सलाह दी जाती है। ऑप्टिकल इल्यूजन इन्हीं माइंड गेम्स में से एक है।
ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको एक तस्वीर दी जाती है। इसमें चंद सेकंड में कुछ चीजों को खोजना होता है। जिसे पूरे फोकस के साथ खोजना होता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन की सबसे मजेदार बात यह होती है कि इसमें चीजें आपके सामने होती है, लेकिन आसानी से नजर नहीं आती क्योंकि एक खास तरीके से बनाया जाता है।
अगर आप भी अपने दिमाग और अपनी नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं, तो ऐसे में आज का ये ऑप्टिकल इल्यूजन आपके लिए है। आइए इसके बारे में जानें।
तस्वीर में आपको पार्क नजर आ रहा होगा। जहां कुछ बच्चे खेल रहे हैं, एक बुजुर्ग कबूतरों का दाना डाल रहे हैं, तो वहीं, कुछ लोग बेंच पर बैठे हुए हैं।
इसी ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको एक महिला नजर आ रही होगी, जो नोटिस बोर्ड अपने पेट का अर्थात् कुत्ते का फोटो लगा रही है, जो कहीं खो गया है।
अगर आप खुद को चाचा चौधरी मानते हैं, तो ऐसे में इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपे महिला के कुत्ते को 10 सेकंड में ढूंढकर दिखाएं। आपका समय शुरू होता है अब।
अगर आप अभी तक कुत्ता नहीं खोज पाए, तो ऐसे में परेशान न हो। इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं।
तस्वीर में आपको ब्लैक कलर का मार्क नजर आ रहा होगा। यही आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com