आजकल अधिकतर घरों में लड्डू गोपाल देखने को मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कि घर में लड्डू गोपाल को रखने से क्या फायदा होता है।
लड्डू गोपाल भगवान कृष्ण के बाल रूप हैं। इन्हें कान्हा और ठाकुर जी नाम से भी बुलाया जाता है।
लड्डू गोपाल को घर में रखने से सुख-शांति रहती है। घर में लड्डू गोपाल को रखना शुभ माना जाता है।
जिस घर में लड्डू गोपाल विराजमान रहते हैं उस घर में दुख और विपत्ति नहीं आती है। हमेशा परिवार में खुशहाली रहती है।
मान्यता के अनुसार, घर में लड्डू गोपाल को रखकर पूजा करने से संतान सुख और संतान का भविष्य उत्तम होता है।
घर में इनकी पूजा और सेवा करने का विशेष महत्व है। इसे घर में धन-धन्य की पूर्ति होती है।
लड्डू गोपाल की पूजा करने से घर में होने वाली कलह से छुटकारा मिलता है।
अगर घर में लड्डू गोपाल को रखे हैं तो उन्हें नियमित स्नान कराएं और उनके वस्त्र को बदलें।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ