पढ़ाई में नहीं लगता मन, ऐसे बढ़ाएं ब्रेन पावर


By Ashish Mishra06, Feb 2024 06:00 AMjagran.com

पढ़ाई में मन न लगना

कई बार पढ़ाई करने का मन नहीं करता है। ऐसा अक्सर परीक्षा करीब होने पर होता है। आइए जानते हैं कि पढ़ाई में मन नहीं लगने पर ब्रेन पावर कैसे बढ़ाना चाहिए?

बिना मन के पढ़ाई करना

कई बार पढ़ाई करने में मन नहीं लगता है उसके बावजूद भी पढ़ाई करते रहते हैं। ऐसे में जो भी पढ़ते हैं वह याद नहीं रहता है और जल्द ही भूल जाते हैं।

अनुशासन में रहें

जब भी पढ़ाई करने बैठे तो पूरा ध्यान पढ़ाई पर ही लगाएं। ऐसा करने से दिमाग पूरी तरह से पढ़ाई पर रहता है और इस दौरान याद की हुई चीजें नहीं भूलते हैं।

पोषक युक्त पदार्थों को खाएं

दिमाग को तेज रखने के लिए पोषक युक्त चीजों को सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स को खा सकते हैं। इससे दिमाग तेज होने लगता है।

तनाव से दूर रहना

कई बार स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर तनाव में चले जाते हैं। इससे दिमाग पर असर पड़ता है। हमेशा तनाव फ्री रहकर पढ़ाई करना चाहिए। इससे पढ़ाई करते समय दिमाग में वहीं चीजें रहती हैं जो पढ़ते हो।

योग करने का प्रयास करें

ब्रेन पावर को बढ़ाने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। इसके लिए वृक्षासन करना अच्छा होता है। इस योग को करने से दिमाग संतुलित और स्थिर रहता है।

उचित वातावरण में करें

पढ़ाई कई बार लोग जहां पाते हैं वहीं पढ़ाई करने लगते हैं। इससे कुछ भी याद नहीं रहता है। पढ़ाई के लिए दिमाग के पावर को पढ़ाने के लिए अच्छे वातावरण का चयन करना चाहिए।

पढ़ाई के दौरान ब्रेक लेना

कई बार लगातार पढ़ाई करने से एकाग्रता भंग होने लगती है। इससे बचने के लिए बीच में 10-20 मिनट का ब्रेक ले लेना चाहिए। इससे दिमाग फ्रेश रहता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ