शरीर में खून की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि खून की कमी को पूरा करने के लिए किन फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए?
शरीर में खून की मात्रा को बनाए रखने के लिए पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा प्रोटीन और विटामिन्स का भी सेवन करना चाहिए।
इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इससे एनीमिया होने का खतरा भी कम हो जाता है।
सेब में कैल्शियम, आयरन और काॅपर पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में खून की मात्रा बनी रहती है।
इसमें आयरन,फास्फोरस और कैल्शियम होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है।
संतरा में पाया जाने वाला विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खून की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है।
ऐसा कहा जाता है कि केले में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। इसे खाने से खून की कमी दूर होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
शरीर में खून की मात्रा को बनाए रखने के लिए गाजर का सेवन कर सकते हैं। इसका जूस शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ