ऐसे करें असली बादाम की पहचान


By Ashish Mishra09, Aug 2023 01:00 PMjagran.com

बादाम

अक्सर लोग का सेवन करते हैं। बाजारों में कई तरह के बादाम उपलब्ध हैं। उसमें से कई नकली तो कई असली होते हैं। आइए जानते हैं कि असली बादाम की पहचान कैसे करें?

पोषक तत्व

बादाम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है।

नकली बादाम

बादाम की पहचान करते समय उसके रंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नकली बादाम डार्क दिखाई देता है और खाने में कड़वा लगता है।

असली बादाम

असली बादाम के ऊपर का छिलका हल्के भूरे रंग का होता है। इसके अलावा यह स्वाद में भी कड़वा नहीं होता है।

हथेली पर रगड़ना

असली बादाम की पहचान के लिए उसे हथेली पर रखकर रगड़े। अगर उसका भूरा रंग उतरने लगे तो समझ जाइए कि बादाम नकली है।

रंग छोड़ना

कई बादाम के ऊपर पाउडर डाला रहता है। इसे रगड़ने पर उसका पालिश हाथ पर लगने लगता है। असली बादाम में ऐसा नहीं होता है।

कागज पर रखना

असली बादाम में प्राकृतिक तेल होता है। इसे कागज पर रखने पर तेल के निशान पड़ जाते हैं। यही असली बादाम की पहचान होती है।

सावधानियां

बादाम खरीदते समय ध्यान देना चाहिए कि उसमें किसी भी तरह का छेद न हो। वहीं खुले में रखे बादाम को भी नहीं खरीदना चाहिए।

पढ़ते रहें

जागरण से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ