नकली गुड़ की पहचान कैसे करें?


By Akshara Verma17, Jun 2025 08:00 PMjagran.com

कैसे करें नकली गुड़ की पहचान?

सर्दियों के साथ-साथ गुड़ गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, क्या आप जो गुड़ खा रहे हैं वह असली है या नकली यह जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए स्टोरी से जानिए की कैसे नकली और असली गुड़ की पहचान की जा सकती हैं।

रंग और बनावट

असली गुड़ का रंग गहरा भूरा या सुनहरा होता है। साथ ही, इसकी बनावट ठोस और चमकदार होती है। वहीं, नकली गुड़ का रंग हल्का हो सकता है। परंतु इसकी बनावट नरम और पाउडर जैसी हो सकती है।

गुड़ की सुगंध

क्या आप जानते हैं असली गुड़ की सुगंध मीठी होती है। बल्कि, नकली गुड़ में कोई सुगंध नहीं होती है। अगर होती भी हैं तो यह काफी अजीब और बेकार सी होती है।

स्वाद में फर्क

असली गुड़ का स्वाद मीठा होता है, जो नेचुरली बनाया जाता है। साथ ही, नकली गुड़ का स्वाद कड़वा और बेहद अजीब होता है।

पानी में घुलनशील

क्या आप जानते हैं असली गुड़ पानी में आसानी से घुल जाता है। परंतु, नकली गुड़ कभी भी पानी में नहीं घुलता है। आप इस तरीके से असली और नकली गुड़ की पहचान कर सकते हैं।

आग पर पिघलने की क्षमता

असली गुड़ आग पर पिघल जाता है। साथ ही, इसकी बनावट भी नरम हो जाती है। इसी के साथ नकली गुड़ आग पर नहीं पिघलता आर बनावट भी वैसी रहती है।

रासायनिक जांच

असली गुड़ में कोई हानिकारक रसायन नहीं होते हैं। इसकी जांच करने के लिए आप रासायनिक टेस्ट कर सकते हैं। साथ ही, नकली गुड़ में हानिकारक रसायन पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं।

आप इन तरीकों से असली और नकली गुड़ की तलाश कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik