पूरे दिन लिपस्टिक को बनाए रखने के लिए आजमाएं ये टिप्स


By Akshara Verma17, Jun 2025 04:00 PMjagran.com

पुरे दिन लिपस्टिक के लिए टिप्स

लड़कियों को लिपस्टिक लगाना काफी पसंद होता है। यह चेहरे के निखार के साथ-साथ आउटफिट को भी ग्लैमरस लुक देता है। क्या आपकी भी लिपस्टिक होंठो पर से जल्दी हट जाती है, तो आजमाएं ये टिप्स।

लिप बाम लगाएं

लिपस्टिक को लंबा चलाने के लिए आप हमेशा लिप्स पर लिप बाम लगाएं। इससे आपके होंठ नरम और मॉइस्चराइज हो जाएंगे, जिससे लिपस्टिक अच्छी तरह से चिपक जाएगी। साथ ही, आपका लुक भी अट्रैक्टिव लगेगा।

लिप लाइनर लगाएं

लिपस्टिक को लगाने से पहले आप लिप लाइनर का उपयोग करेें। यह होठों की आउटलाइन बनाएगा। साथ ही, लिपस्टिक को अट्रैक्टिव लुक देगा। इसके कारण आपकी लिपस्टिक भी बाहर नहीं निकलेगी।

पाउडर का उपयोग करें

लिपस्टिक को ज्यादा लंबे समय तक चलाने के लिए आप सबसे पहले होंठों पर लिपस्टिक लगाएं। फिर, पाउडर का इस्तेमाल करें। इससे लिपस्टिक और भी अच्छी तरह से चिपक जाएगी।

लिपस्टिक की परतें लगाएं

लिपस्टिक को कई परतों में लगाने से आपके होंठों पर यह अच्छी तरह से चिपक जाएगी। साथ ही, लंबे समय तक बनी रहेगी।

एक्सफोलिएट करें

होठों को अट्रैक्टिव बनाने के साथ लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग रखने के लिए आप सबसे पहले शुगर और शहद के बने लिप मास्क का उपयोग करें। इससे आपके होंठ एक्सफोलिएट होंगे। सात ही, लिपस्टिक लंबी चलेगी।

मॉइस्चराइज करें

लिप्स पर लिपस्टिक लगाने के अलावा उसका ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। रात में सोने से पहले आप अपने होठों को मॉइस्चराइज करें। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक चलेगी।

होंठों को बार-बार न छुएं

लिपस्टिक को लंबा चलाने के लिए आप होंठों को बार-बार न छुएं। इससे लिपस्टिक निकल सकती है। साथ ही, होंठों पर लगी लिपस्टिक की शेप भी खराब हो सकती है।

आप लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए स्टोरी में बताए गए इन टिप्स को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik