World Book Fair: कहां लगेगा पुस्तक मेला और कैसे मिलेगा टिकट? जानें


By Amrendra Kumar Yadav07, Feb 2024 03:22 PMjagran.com

World Book Fair का आयोजन

किताबों से प्यार करने वाले लोगों के लिए दिल्ली में सुनहरा मौका है। दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन 10 फरवरी से 18 फरवरी के बीच किया जा रहा है।

National Book Trust करा रहा है पुस्तक मेले का आयोजन

विश्व पुस्तक मेले का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है, 9 दिनों तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में देश-विदेश के पाठक, लेखक, प्रकाशक हिस्सा लेते हैं।

विदेशी भाषाओं की किताबें भी होंगी उपलब्ध

इस साल के पुस्तक मेले में देश की 22 भाषाों के साथ-साथ विदेशी भाषाओं में भी किताबें उपलब्ध होंगी। इस बार अतिथि देश के तौर पर सऊदी अरब को चुना गया है। पिछले साल फ्रांस को अतिथि के रूप में चुना गया था।

ये देश ले रहें हैं हिस्सा

सऊदी अरब के अलावा फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किए, स्पेन, श्रीलंका, जर्मनी, ईरान, इटली आदि देश हिस्सा ले रहें हैं। पुस्तक मेले में अभी और भी देश शामिल हो सकते हैं।

क्या है पुस्तक मेले की थीम?

यह 51वां पुस्तक मेला प्रगति मैदान के हाल-1 से हॉल-5 तक आयोजित किया जा रहा है, इस साल इसके लिए थीम ‘बहुभाषी भारत: एक जीवंत परंपरा (multilingual india)’ है।

मेले की टाइमिंग

वहीं पुस्तक मेले की टाइमिंग की बात करें तो सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यहां किताबें खरीद सकते हैं।

कितने का है टिकट?

पुस्तक मेले में जाने के लिए टिकट की बात करें तो यहां जाने के लिए 20 रूपये का टिकट लेना होता है, वहीं स्कूली छात्रों, दिव्यांगजनों और सीनियर सिटिजन्स के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

कहां से मिलेगा टिकट?

टिकट की बात करें तो नेशनल बुक ट्रस्ट की वेबसाइट से टिकट खरीद सकते हैं, इसके अलावा प्रगति मैदान के नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट से भी टिकट खरीद सकते हैं।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com