बुधवार के दिन भगवान गणेश की विशेष रूप से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि बप्पा का आशीर्वाद पाने के लिए कौन-से उपाय करने चाहिए?
बप्पा की पूजा करते समय प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और भक्त को आशीर्वाद देते हैं।
जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने और देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए उपाय करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव होता है।
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने बप्पा और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
भगवान गणेश को दुर्वा बेहद पसंद है। इसे अर्पित करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और भक्त के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाएं रखते हैं।
बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ गं गणपतये नमः' या 'श्री गणेशाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो इन उपायों को जरूर करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
देवी-देवताओं के आशीर्वाद को पाने के लिए उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ