गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को कई उपदेश दिए हैं। इन बातों को ध्यान में रखने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है।
अक्सर लोगों कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को गीता में बताए गए उपदेशों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।
गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि व्यक्ति को फल की इच्छा किए बिना कर्म करना चाहिए। मनुष्य को कर्म के अनुसार ही फल मिलता है। जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करना चाहिए।
जो व्यक्ति अपने मन को काबू में कर लेता है, वह जीवन में सभी चिंताओं से मुक्त होने लगता है। ऐसे व्यक्ति आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं।
कई बार व्यक्ति क्रोध के चलते बनते काम को बिगाड़ लेते हैं। अपने क्रोध पर काबू करना चाहिए। ऐसा करने से सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।
गीता के अनुसार, व्यक्ति को बिना संशय में रहकर कार्य करना चाहिए। इससे व्यक्ति की बुद्धि बढ़ती है। हमेशा स्पष्ट विचार रखने से समाज में मान-सम्मान मिलता है।
व्यक्ति को किसी भी काम को करने से पहले अपनी क्षमता का आकलन कर लेना चाहिए। बिना क्षमता को पहचानें काम नहीं करना चाहिए।
आप जिस भी विषय के बारे में जानकारी एकत्र रहे हैं, उसके बारे में गहन अध्ययन करना चाहिए। इससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।
जीवन में सफलता दिलाने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ