चूहे एक बार घर में घुस जाएं तो इन्हें भगाना किसी जंग से कम नहीं होता। घर में चूहे गंदगी तो करते हैं ही इसके साथ नुकसान बहुत करते हैं।
चूहों के आतंक से नुकसान ही नहीं, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी होती हैं। कुछ लोग चूहों को बिना मारे घर से बाहर भागना चाहते हैं।
अगर आप भी चूहों के आतंक से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से चूहों को बिना नुकसान पहुंचाए घर से बाहर निकाल सकते हैं।
अगर आप लाल मिर्च पाउडर को चूहों के ठिकानों पर छिड़क देते हैं, तो उनकी आंखों और नाक में जलन पैदा हो सकती है, जिससे वह घर से बाहर भाग जाएंगे।
घर से चूहों का आतंक खत्म करने के लिए पुदीने के तेल की बूंदें चूहों के रास्तों पर डालें। ऐसा करने से चूहे घर में कदम नहीं रखेंगे, क्योंकि उनको पुदीने की महक पसंद नहीं होती।
कपूर की खूबसूरत से भी चूहे भागते हैं। इसके लिए आप कपूर की गोलियों को घर के कोने-कोने में रख सकते हैं।
चूहों को घर से बाहर भगाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करें। चूहों को लहसुन की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है।
आप चूहों को बिना मारे बेकिंग सोडा से भी भगा सकते हैं। यह चूहों के लिए जहरीला होता है, जिससे वह घर से भाग जाएंगे।
इन घरेलू उपायों की मदद से आप चूहों को भगा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva