गर्मी शुरू हो चुकी है। ऐसे में लोग डाइट में ठंडी चीजें शामिल कर रहे हैं। इन्हीं, ठंडी चीजों में दही भी शामिल है। इसे गर्मियों में खूब खाया जाता है। यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे दही में भिगोकर खाने से आप लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको मखाना के बारे में बता रहे हैं। इन्हें कमल के बीज भी कहा जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व होते हैं।
दही की बात करें, तो यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-बी12, प्रोबायोटिक्स, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का रिच सोर्स होता है। दही बॉडी को हाइड्रेट रखने का काम करता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि दही में मखाने मिलाकर खाने से दिल हेल्दी रहता है क्योंकि इसमें पोटेशियम पाया जाता है।
जो लोग दही में मखाने मिलाकर खाते हैं, इससे उनके शरीर में कभी खून कमी नहीं होती। इसमें आयरन होता है और आयरन खून बढ़ाने का काम करता है।
डाइट में दही वाले मखाने खाने से तेजी से वेट लॉस होने लगता है। इसमें फाइबर होता है और फाइबर मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसके चलते धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।
अगर आपकी मसल्स वीक रहती है, तो इसके लिए दही वाले मखाने खाए जा सकते हैं। ये प्रोटीन के रिच सोर्स होते हैं, जो मसल्स को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
दही में आपको मखाने भिगोकर खाने चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com