रात में सोते समय कई लोग खर्राटे लेते हैं, इससे उनकी नींद में दिक्कत तो होती ही है, साथ ही उनके आसपास सोने वालों की भी नींद खराब हो जाती है।
ज्यादा खर्राटे आना कभी-कभी गंभीर समस्या भी बन सकता है। अगर आप लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करते हैं, तो खर्राटों को रोकने में मदद मिल सकती है।
अगर आप भी खुद के या दूसरों के खर्राटों से परेशान हैं, तो इन टिप्स की मदद से राहत पा सकते हैं।
अगर आप पीठ एक तरफ करके यानी एक तरफ करवट लेकर सोते हैं, तो खर्राटों की समस्या से बच सकते हैं।
सोने से पहले भूलकर भी शराब का सेवन न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो शराब आपकी नींद में बांधा डाल सकती है।
खर्राटों से राहत पाना चाहते हैं, तो एक निश्चित समय पर सोएं और उठें। नींद न पूरी होने के कारण भी खर्राटों की समस्या हो सकती है।
आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग पानी ठीक ढंग से नहीं पी पाते है, जिससे खर्राटे से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए बॉडी को अच्छे से हाइड्रेट रखें।
अक्सर मोटापे का शिकार लोगों को खर्राटे की दिक्कत होती है। अगर आप भी उनमे से हैं, तो वजन कम करके खर्राटे कम कर सकते हैं। वजन ज्यादा होने से भी खर्राटे आते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप खर्राटों की दिक्कत से राहत पा सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva