मच्छर को भगाने का सुपर फास्ट नुस्खा आप भी आजमाएं


By Lakshita Negi25, Dec 2024 03:00 PMjagran.com

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए

मच्छर के काटने से न सिर्फ परेशानी होती है, बल्कि इनसे कई बीमारियां भी फैलती हैं। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए अब केमिकल वाली कॉइल या मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन आसान और नेचुरल रेमेडी से आप आसानी से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

मच्छरों के लिए नीम का तेल

नीम का तेल मच्छरों को भगाने का सबसे नेचुरल और असरदार तरीका है। एक कटोरी में थोड़ा सा नीम का तेल लें और उसमें कपूर डाल लें। इसे कमरे में रख दे या फिर दीये में रख कर जला लें। इसकी खुशबू से मच्छर दूर भाग जाते हैं।

मच्छरों के लिए लेमनग्रास और पुदीना 

लेमनग्रास या फिर पुदीना इनकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। आप लेमनग्रास ऑयल को पानी में मिलाकर पूरे घर में स्प्रे कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियों को उबालकर उसका पानी कमरे में छिड़कने से भी मच्छर नहीं आते।

कपूर जलाने से मच्छर से बचाव

कपूर मच्छरों को भगाने का एक पुराना और असरदार नुस्खा है। इसे जलाकर कमरे में 10 से 15 मिनट के लिए रखने से मच्छर तुरंत भाग जाएंगे और घर में खुशबू भी आएगी।

मच्छर के लिए लहसुन

लहसुन की तेज स्मेल से मच्छरों को दूर रखने में मदद मिलती है। लहसुन की कुछ कलियां पीसकर पानी में उबाल लें और इस मिक्सचर को कमरे में छिड़क दें। इससे मच्छर घर से दूर रहेंगे।

मच्छरों के लिए सिट्रोनेला कैंडल

सिट्रोनेला से बनी मोमबत्तियां न सिर्फ मच्छरों को भगाने में मदद करती हैं, बल्कि घर में अच्छी खुशबू भी देती हैं। इन्हें जलाकर बालकनी या कमरे में रखने से घर में मच्छर नहीं आएंगे।

खिड़कियों को बंद करके रखें

अगर घर में खिड़कियां खुली रहती हैं, तो मच्छरों को अंदर आने से रोकने के लिए मच्छरदानी या फाइबर नेट अपनी खिड़कियों में लगवाएं। इस आसान तरीके से मच्छर और बाकी कीड़े घर के अंदर नहीं आएंगे।

इन आसान घरेलू नुस्खों से आप आसानी से मच्छरों की दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। इस तरह की और अन्य खबरों के लिए jagran.com पर क्लिक करें।