मानसून के मौसम में मच्छरों से कैसे बचें


By Akshara Verma19, Jun 2025 01:30 PMjagran.com

मानसून में मच्छरों से कैसे बचें?

मानसून के मौसम में बढ़ते मच्छरों से बच्चों के साथ-साथ बड़े-बुजुर्गों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता हैं। लेकिन, आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो स्टोरी को आखरी कर जरूर देखें।

मच्छरदानी लगाएं

मानसून के मौसम में मच्छरों से बचने के लिए आप मच्छरदानी का उपयोग कर सकते हैं। आप इसे बिस्तर के चारों तरफ लगाकर चेन की नींद सो सकते हैं। ऐसा करने से आप मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।

मच्छर भगाने वाली क्रीम

क्या आप जानते हैं बाजारों में मच्छर भगाने वाली क्रीम और स्प्रे आते हैं, जिनका आप मानसून के मौसम में उपयोग कर सकते हैं। इस क्रीम और स्प्रे को लगाने से मच्छर दूर रहते है।

घर के कोने की सफाई

मानसून के मौसम में मच्छरों से बचने के लिए आप घर के कोने को अच्छे से साफ करें। साथ ही, पानी से भरे कोने को एकदम साफ करें। ऐसा करने से मच्छर नहीं आएगें।

मच्छर भगाने वाले पौधे

क्या आप जानते हैं कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो मच्छरों को भगाने में बेहद मदद करते हैं। आप बढ़ते मानसून में मच्छरों से बचने के लिए इन पौधों को अपने घर में लगा सकते हैं।

मच्छर भगाने वाले गैजेट

मच्छर भगाने वाले गैजेट जैसे कि मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाली मशीन और रैकेट आदि का इस्तेमाल करें। ऐसा करके सभी मच्छर दूर भाग जाएंगे। साथ ही, आपको इनसे होने वाली बीमारियों से भी राहत मिलेगी।

फुल स्लीव्स के कपड़े

मानसून में मच्छरों से बचने के लिए आप दिन और रात में फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। ऐसा करने से आप मच्छरों के काटने से बच सकते हैं।

मानसून में मच्छरों से और उनसे होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आप स्टोरी में बताए गए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik