गर्मियां शुरू हो चुकी है। लोगों को लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुकी है। लोग ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। इन्हीं, ठंडी चीजों में खीरा भी शामिल है। लोग इसे चाव से खाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना डाइट में खीरा शामिल करते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
खीरा विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-के, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर, फोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स, टैनिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
गर्मियों में अक्सर हमारा पेट खराब हो ही जाता है। अगर आप अपना पेट अच्छा रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खीरा खाना चाहिए। इसमें फाइबर पाया जाता है।
अगर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाए, तो हम बार-बार बीमार होने लगते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए विटामिन-सी से भरपूर खीरा जरूर खाएं।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियों और जोड़ों में तेज दर्द होने लगता है। हड्डियों की मजबूती के लिए खीरे से बढ़िया कोई चीज नहीं है। यह मैग्नीशियम का रिच सोर्स होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए खीरा खाया जा सकता है। इसमें पोटेशियम होता है।
गर्मियों में डिहाइड्रेशन सबसे आम बीमारियों में से एक है। आपको इस बीमारी से बचने के लिए खीरा खाना चाहिए। खीरा पानी से लबालब भरा होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com