आजकल डार्क सर्कल्स एक आम समस्या बन चुकी है, जो चेहरे के लुक को काफी प्रभावित करती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं विटामिन-ई इन डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। जी हां, आइए जानते हैं कैसे विटामिन-ई का उपयोग करके डार्क सर्कल्स को कम किया जा सकता हैं।
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप विटामिन ई के एक कैप्सूल में एक चम्मच बादाम के तेल को मिलाएं। फिर, इसे हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं। इस पेस्ट को करीब 15-20 मिनट लगाकर पानी से साफ कर लें।
आप विटामिन ई कैप्सूल में एलोवेरा जेल को मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। इसे लगाने से आखों के काले डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
नारियल तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसे विटामिन ई के कैप्सूल में डालकर आंखों से डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए लगा सकते हैं।
चेहरे को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए अगर आप डार्क सर्कल्स को कम करना चाहते हैं, तो विटामिन ई में शहद को मिलाकर इसे आंखों के नीचे लगाएं। फिर, करीब 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
खीरा खाने के साथ-साथ आखों के काले घेरे को कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप कद्दूकस किए हुए खीरे के रस को विटामिन ई के साथ मिलाकर आखों पर लगाएं।
गुलाब जल और विटामिन ई का पेस्ट डार्क सर्कल्स के लिए काफी लाभदायक होता है। आप इसे आपस में मिलाकर आंखों के नीचे काले डार्क सर्कल्स पर लगा सकते हैं।
आप डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आंखों पर विटामिन ई के तेल को सीधा लगा सकते हैं। आप इसे रोज रात को लगाएं।
आप इन चीजों के साथ विटामिन ई को मिलाकर आंखों के डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik