गर्मी के मौसम में शरीर पर दाने निकलने की समस्या देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कि शरीर पर दाने होने पर क्या करना चाहिए?
शरीर पर दाने निकलने से खुजली और जलन की समस्या होने लगती है। इससे परेशानियां बढ़ने लगती है।
शरीर में होने वाली समस्याओं को दूर करने में घरेलू उपाय काफी मददगार है। इन उपायों को करने से शरीर पर पड़ने वाले दाने से छुटकारा मिलता है।
शरीर पर दाने होने पर बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग सोडा का ठंडे पानी में मिलाकर कॉटन की सहायता से दाने वाले स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से काफी आराम मिलता है।
चंदन स्किन को ठंडक प्रदान करता है। खुजली से बचने के लिए चंदन की लकड़ी को घिसकर पानी में मिला लें। इस पेस्ट को दाने वाले भाग पर लगाने से राहत मिलती है।
गर्मी का वजह से शरीर पर होने वाले दाने से छुटकारा पाने के लिए आलू को घिसकर पेस्ट बना लें। इसे दानों वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।
शरीर पर इन चीजों को लगाने से गर्मी से भी राहत मिलती है। ये चीजें शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
शरीर पर दाने निकलने पर आलू का पेस्ट लगाना चाहिए। इससे दाने की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ही सनबर्न से भी राहत मिलती है।
गर्मी के मौसम में शरीर को होने वाले नुकसान से बचने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ