गर्मी का मौसम आते ही लोग खासकर महिलाएं अपनी त्वचा को लेकर चिंता करने लगती हैं। तेज धूप चेहरे को बेजान और रूखा बना देता है।
गर्मी और तेज धूप की वजह से अभी से ही स्किन पर टैनिंग और चेहरा भी डल दिखने लगा है। इसी के चलते अभी से स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
गर्मियों में महिलाएं चेहरे पर लगाने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि चेहरे की गर्मी को दूर के घरेलू नुस्खों के बारे में।
गर्मी के मौसम में चेहरे को ग्लोइंग और डीप क्लींजिंग के लिए मुल्तानी मिट्टी से बेहतर शायद कुछ भी नहीं होगा। यह चेहरे के पोर्स को साफ करने में मदद करता है।
कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में चंदन का पाउडर मिक्स होता है। ऐसे में आप सीधे भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह चेहरे की गर्मी को दूर करता है।
नीम सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से मुंहासे और अन्य बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।
त्वचा के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में इसके इस्तेमाल से चेहरे को ठंडक मिलती है और चेहरा ग्लो भी करेगा।
आप चेहरे की गर्मी को दूर करने के लिए दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह चेहरे को ठंडा रखता है।
धूप की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva